![]()
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है। बलिया के जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बी.पी.एड.), बैचलर ऑफ साइंस इन योगा (बी.एससी. योगा), मास्टर ऑफ साइंस इन योगा (एम.एससी. योगा) और डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट sportsuniup.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी info@sportsuniup.com पर ई-मेल के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने जनपद के इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
Source link
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:अब 31 जुलाई 2026 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन