Kiren Rijiju on New York Protest

  • Hindi News
  • National
  • Kiren Rijiju On New York Protest | RSS Mohan Bhagwat Tiranga Insult Video

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने न्यूयॉर्क में RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल के बाहर भारतीय झंडे के अपमान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रदर्शन का एक वीडियो X पर शेयर करते हुए कहा कि देश का अपमान नहीं किया जा सकता।

रिजिजू ने कहा- हमने हमेशा कहा है कि आप RSS, BJP या सरकार की आलोचना कर सकते हैं। उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा- हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करो। इसकी कीमत आपको बहुत भारी पड़ेगी।

रिजिजू की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर एक प्रदर्शनकारी भारतीय झंडे का अपमान करता नजर आया, जबकि कुछ अन्य लोग खालिस्तान समर्थक नारे लगाते दिखे। यह प्रदर्शन RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के दौरान हुआ।

वहीं, शनिवार को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में 6,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी और अलग-अलग धर्मों के नेता शामिल हुए। भागवत ने अपने संबोधन में विविधता में एकता को भारत के DNA का हिस्सा बताया और कहा कि विविधता को स्वीकार करने, उसका सम्मान करने और उसे मनाने की जरूरत है।

भागवत के संबोधन से पहले अलग-अलग धर्मों के नेताओं ने भी एकता, विविधता, करुणा और एक-दूसरे की मदद का संदेश दिया। कार्यक्रम में रब्बी जैकब ब्लूमेंथल, रिवर साइड चर्च की वरिष्ठ मंत्री रेव. एड्रिएन थॉर्न और वॉशिंगटन डीसी की मस्जिद मुहम्मद के अध्यक्ष एवं इमाम तालिब एम. शरीफ समेत कई धर्मगुरु शामिल हुए।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *