![]()
खतौली में सरदार आलम हत्याकांड में पुलिस ने 40 घंटे में खुलासा हो गया। हत्याकांड में शामिल दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सालिम (24) और शाहजेब उर्फ जादू (29) पुत्र सरताज उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। ये दोनों खतौली के मोहल्ला काजियान के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें 28 अगस्त को शाम करीब 4:50 बजे बालाजीपुरम के सामने गंगनहर पटरी से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। दो भाईयों ने घर बुलाकर की थी मारपीट मामले की शुरुआत 26 अगस्त को हुई थी, जब नई आबादी निवासी जलीम ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे सरदार आलम को कल्लू और उसके दो बेटे घर से बुलाकर ले गए थे। बाद में सरदार आलम सोनू डॉक्टर की दुकान के पास घायल अवस्था में मिले। राहगीरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना खतौली में के तहत धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190 और 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। हाथापाई का बदला लेने में हुई थी हत्या पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 26 अगस्त को उनके पिता सरताज उर्फ कल्लू के साथ चाय की दुकान पर सरदार आलम ने कथित तौर पर गाली-गलौज और हाथापाई की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए उन्होंने सरदार आलम के साथ मारपीट की। आरोपी सालिम ने चाकू से वार करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल, वरिष्ठ उपनरीक्षक राजकुमार बालियान, उपनिरीक्षक संजय तोमर सहित थाना खतौली पुलिस और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Source link
मुजफ्फरनगर में सरदार आलम हत्याकांड का खुलासा, 2 भाई गिरफ्तार:40 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, गाली-गलौज लेकर था विवाद