चार दिन से लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिला:भाई बोला- तीन दिन से बीमार था, रायबरेली पुलिस पर लगाया आरोप


रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के दोस्तपुर बुढ़बारा गांव में चार दिन से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव शनिवार को गांव के बाहर एक तालाब में मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी शीतल सरोज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शीतल सरोज 25 तारीख की रात से लापता थे। परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखा, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि शीतल सरोज पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। भाई के अनुसार, उन्होंने शुक्रवार को ही 112 नंबर पर फोन कर लापता होने की सूचना दी थी। जब चौकी या थाने पर संपर्क किया गया, तो पुलिस ने कथित तौर पर यह कहकर मामला टाल दिया कि एक दिन और ढूंढ लो, उसके बाद गुमशुदगी दर्ज की जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर परशदेपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *