लखनऊ में राम मंदिर थीम पर सजा दुर्गापूजा पंडाल:2 लाख स्क्वायर फीट में दिखेगा भक्ति का भव्य नजारा , 3 महीने में तैयार हुआ पंडाल


लखनऊ में दुर्गा पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर में अलग-अलग जगह पर भव्य पंडाल सजे हैं। जानकीपुरम में सबसे बड़ा पंडाल तैयार हुआ है। जानकीपुरम सेक्टर ई के दुर्गा पार्क में 110 फीट ऊंचा, 110 फीट गहरा और 110 फीट चौड़ा पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में 18 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है । 3 महीने से निरंतर चल रहा है काम आयोजकों ने बताया कि 17 जुलाई को भूमि पूजन हुआ था। जब से लगातार काम जारी है। पश्चिम बंगाल से विशेष कारीगर आए हैं, जो इसे आकार दे रहे हैं। 54 कारीगर दिन-रात की मेहनत से इसे तैयार कर रहे हैं। पूरे पंडाल को तैयार करने में 3 महीने का समय लग जाता है। शहर सबसे बड़ा और भव्य पूजा पंडाल है। करीब 2 लाख स्क्वायर फीट में फैले पार्क में पंडाल को राम मंदिर के थीम पर तैयार किया गया है। 32 सालों से हो रहा है आयोजन उत्सव पूजा समिति के संयोजक सौरभ बंधु उपाध्याय ने बताया कि 1995 से इसकी शुरुआत की थी। यह 32 वां आयोजन है। पहले पंडाल इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास सजता था, लेकिन अब इसे जानकीपुरम शिफ्ट किया गया है। यहां सिर्फ पूजा ही नहीं, बल्कि किड्स जोन, फूड स्टॉल और झूले भी होंगे, ताकि यह महोत्सव हर उम्र के लिए खास बने। उत्सव में आने वाले सभी लोगों की आस्था का विशेष ध्यान रखा जाता है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। 20 हजार बांस , 7 हजार मीटर कपड़ा इस्तेमाल पंडाल में 18 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस खास प्रतिमा को भी बंगाल के कारीगरों ने रूप दिया है। पंडाल को बनाने के लिए 20 हजार बांस का इस्तेमाल हुआ है। जिसकी लंबाई 5 फीट से लेकर 24 फीट तक है। इसके अलावा 7 हजार मीटर कपड़ा , 13 छोटा हाथी थर्माकोल और 300 लीटर पेंट का मुख्य रूप से इस्तेमाल है। 25 अक्टूबर तक चलेगा उत्सव अनिल दूबे ने बताया कि 14 अक्टूबर शाम 6 : 30 बजे उत्सव की शुरुआत होगी। 25 अक्टूबर को समापन होगा। लगभग 12 दिनों तक ये उत्सव चलेगा। 14 अक्टूबर को लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। पंडाल को इस तरह से डिजाइन कराया जा रहा है कि मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के बाद पंडाल में ठीक पीछे रखी गई, मां लक्ष्मी की मूर्ति प्रकट होगी और पूजन शुरू हो जाएगा। उत्सव से संबंधित सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *