![]()
मुजफ्फरनगर में साइबर क्राइम पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने दुकान से मोबाइल फोन चोरी कर व्यापारी के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया था। यह मामला 28 अप्रैल 2026 का है। मीनाक्षी चौक स्थित शान ऑप्टिकल्स से एक व्यापारी का मोबाइल फोन चोरी हुआ था। आरोपी ने चोरी किए गए फोन का पासवर्ड अनलॉक किया।
फिर उसने मोबाइल में सेव आधार कार्ड और बैंक से जुड़े नंबर का उपयोग कर UPI PIN बदला और विभिन्न लेनदेन के माध्यम से खाते से लगभग 60 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। वह मूल रूप से शाहपुर थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में लोनी, गाजियाबाद में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया ONE PLUS NORD 3 मोबाइल फोन और 5,150 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।
Source link
मुजफ्फरनगर में मोबाइल चोरी कर बैंक अकाउंट साफ:आरोपी ने UPI PIN बदलकर उड़ाए 60 हजार रुपए, साइबर पुलिस ने दबोचा