मिशन आरोही के दूसरे दिन 2035 वाहनों का हुआ चालान:468 वाहन जब्त, 11 अगस्त से 'मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 होगा शुरू


उत्तर प्रदेश में अनधिकृत वाहन संचालन, बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहन, ओवरलोडिंग, बकाया टैक्स और निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर 5 से 8 अगस्त तक ‘मिशन आरोही’ के तहत विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की निगरानी परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन कर रहे हैं। चार दिन का विशेष अभियान, कई संभागों में ताबड़तोड़ कार्रवाई अभियान के लिए अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) के.डी. सिंह गौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह स्वयं विभिन्न संभागों में पहुंचकर प्रवर्तन टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। कानपुर, झांसी, बांदा, आगरा और लखनऊ समेत चिन्हित संभागों में पहले ही दिन व्यापक कार्रवाई की गई। दो दिन में 2035 चालान, 468 वाहन जब्त परिवहन विभाग के अनुसार अभियान के पहले दो दिनों में विभिन्न मामलों में 2035 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 468 वाहनों को निरुद्ध (सीज) किया गया। इन कार्रवाइयों से करीब 1.93 करोड़ रुपये के राजस्व, टैक्स और जुर्माने की वसूली की संभावना जताई गई है। राजस्व बढ़ाने और अवैध संचालन रोकने पर जोर मिशन आरोही का उद्देश्य बकाया कर की वसूली, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, अवैध यात्री वाहन संचालन पर रोक और सड़क पर प्रभावी प्रवर्तन के जरिए कानून का पालन सुनिश्चित करना है। परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामलों में बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई की जाए। 11 अगस्त से ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ शुरू होगा परिवहन मंत्री ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 से 25 अगस्त तक ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ चलाया जाएगा। इस अभियान में अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस के समन्वय से स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही भी तय की जाएगी, ताकि बच्चों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *