मिर्जापुर में 20 लाख की हेरोइन जब्त:चोरवाबारी के पास घेराबंदी कर बाइक सवार तस्कार को पकड़ा


मिर्जापुर में कोतवाली कटरा पुलिस ने 20 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 110.08 ग्राम अवैध हेरोइन, बिक्री की नकदी, तीन मोबाइल फोन और पैकिंग में प्रयुक्त प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम को यह सफलता मिली। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हेरोइन लेकर क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के लोहदी रोड स्थित चोरवाबारी के पास घेराबंदी की। वहां मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 110.08 ग्राम अवैध हेरोइन मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त, 6820 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और हेरोइन की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की पन्नी भी बरामद की गई। कटरा का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान जय प्रकाश मौर्या पुत्र फुलचन्द्र मौर्या के रूप में हुई है। वह चोरवाबारी, थाना कोतवाली कटरा का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली कटरा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक महेंद्र पटेल और उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *