भदोही में लोजपा (रामविलास) की दलित चौपाल:कमल तिवारी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को समर्थन का आह्वान किया


भदोही के ग्राम अईनक्ष (ठकुरैनी का तारा) में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा “लोजपा चली गाँव की ओर” अभियान के तहत सर्व समाज सदस्यता ग्रहण एवं दलित चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और भदोही प्रभारी कमल तिवारी थे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे, जिलाध्यक्ष विकास दुबे, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, तथा जिला सचिव संतोष दुबे और अजय पासी शामिल रहे। कमल तिवारी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) गरीबों, दलितों, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी या पार्टी समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाने का लक्ष्य रखने को कहा। तिवारी ने उपस्थित जनसमूह से लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी को समर्थन और वोट देने की अपील की, साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे ने अपने संबोधन में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के राजनीतिक जीवन तथा सामाजिक न्याय के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश कुमार सरोज, अजय पासी, सुजीत पासी, ओम प्रकाश सरोज, रमेश भारती, मोनू पासवान, सनी पासी, ओम प्रकाश, विनोद तिवारी, शेषधर सरोज, बब्बन सरोज, आदित्य कुमार बिंद, अजीत कुमार बिंद, सोनू बिंद, शीतला प्रसाद, गोविंदा सरोज, दिनेश कुमार पासी (बड़कऊ), लल्ला कुमार, शुभम कुमार, महेश सरोज, अतुल सरोज, शिव प्रसाद, आनंद और गोलू सहित दर्जनों लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *