![]()
फिरोजाबाद में थाना पचोखरा क्षेत्र में मानसिक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली करीब 50 साल की महिला के साथ शुक्रवार को गांव के ही 60 साल के पातीराम ने रेप किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना पचोखरा पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और शनिवार शाम करीब 6 बजे आरोपी को श्रीनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल थानाध्यक्ष सुरेंद्र भाटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
Source link
मानसिक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:ग्रामीणों के विरोध के बाद हुई FIR, वारदात के एक दिन बाद भेजा जेल