![]()
प्रतापगढ़ में मानधाता में तैनात उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को एक महिला के शारीरिक शोषण के आरोप में वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की शिकायत के अनुसार, उसकी मुलाकात एसआई अर्जुन सिंह से एक मुकदमे की पैरवी के दौरान हुई थी। आरोप है कि दरोगा ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को शादी का भरोसा दिया। इसके बाद प्रतापगढ़ के विभिन्न होटलों में बुलाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। महिला को दी जान से मारने की धमकी पीड़िता का आरोप है कि 17 जून 2026 को जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। महिला की लिखित शिकायत के आधार पर 27 जून 2026 को महिला थाना प्रतापगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संगीता को सौंपी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी एसआई अर्जुन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। पुलिस ने अब आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने अर्जुन सिंह को बनारस से गिरफ्तार कर लिया।
Source link
महिला से शारीरिक शोषण का आरोपी दरोगा गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने वाराणसी में पकड़ा, पहले से है शादीशुदा