महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर:3 बच्चों समेत 8 की मौत; 3 घायल, रायपुर से नागपुर जा रहे थे


महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को ट्रक और एसयूवी की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुआ। सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे। ट्रक में फंसी कार को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। 10 सितंबर: वैन-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत इससे पहले गुरुवार को नांदेड जिले में नांदेड-भोकर रोड पर वैन और ट्रक की टक्कर हो गई थी। हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा शाम करीब 7 बजे सीताखंडी घाट के पास हुआ। टाटा मैजिक वैन नांदेड से भोकर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *