मथुरा में चला वाहनों की चेकिंग का अभियान:शराब पीकर ड्राइव करने वाले की हुई जांच, 12 से अधिक लोगों के चालान


मथुरा में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश तिवारी और क्षेत्राधिकारी यातायात आशीष शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस और सीसी टीम ने मांट एवं फरह टोल प्लाजा पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन की मदद से वाहन चालकों की जांच की, जिसमें कई चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। पुलिस ने उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 12 से अधिक चालान किए, जबकि कुछ वाहनों को सीज भी किया गया। हेलमेट और सीट बेल्ट की भी जांच चेकिंग के दौरान पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे सड़क हादसों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। लोगों को अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी से वाहन चलाना चाहिए। लगातार जारी रहेगा अभियान पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश तिवारी ने बताया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *