Actress Sara Khan at Golden Gala Award 2026

नव अंशिका फाउंडेशन के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को गोमती नगर के विराज खंड स्थित नक्षत्र होटल में सीजन-3 ‘गोल्डन गाला अवार्ड 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जानी-मानी टीवी अभिनेत्री सारा खान ने बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत की।

.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पायल सिंह की अगुआई में आयोजित ‘मंगलमुखी सर्व सुखी कामना से स्वाभिमान की श्री चाल’ रहा। इसमें मंगलमुखियों ने विश्व शांति और राष्ट्र की उन्नति की कामना के साथ शानदार रैंप वॉक किया। उनके आत्मविश्वास और बेजोड़ प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। फाउंडेशन की निर्देशिका नीशू त्यागी की परिकल्पना और निर्देशन में आयोजित इस समारोह में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों (इलेक्ट्रिफाइंग कल्चरल शो) ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को ‘गोल्डन गाला अवार्ड 2026’ से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में एचबीएन इवेंट्स के संस्थापक मोहम्मद बदर, फैशन डिजाइनर ओमदीप मोतियानी, मिठाई वाला के मयंक जायसवाल, अभिनेत्री पायल सिंह, यूनियन बैंक के मैनेजर शेखर पांडे, मिजू लेजर की निदेशिका प्रियंका यादव, अंतरराष्ट्रीय कथक गुरु पं. अनुज मिश्रा, आर्ट प्रमोटर जगमोहन रावत, संजन सिंह, अनामिका सिंह और उर्वशी तिवारी शामिल रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रमेश गुप्ता और राकेश कुमार पांडे को ‘नव अंशिका प्राइड अवार्ड’ प्रदान किया गया। समारोह में नीरा लोहानी, पूनम पांडे, प्रिया गुप्ता, समीर कुरैशी, अनूप मिश्रा अपूर्व, आकिब कमाल, डॉ. अरुण कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोगों को भी उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *