![]()
बिजनौर के शक्ति नगर-साई विहार कॉलोनी स्थित श्री सनातन मंदिर में गणेश महोत्सव के तहत गुरुवार शाम धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर परिसर में बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए थाली सजाओ प्रतियोगिता हुई। बच्चों और महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने धार्मिक और सांस्कृतिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों के प्रदर्शन पर मंदिर परिसर तालियों से गूंज उठा। अभिभावकों और श्रद्धालुओं ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, थाली सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने फूल, दीप, रंगोली और सजावटी सामग्री से पूजा की थालियों को आकर्षक रूप दिया। सजी हुई थालियां कार्यक्रम का खास आकर्षण रहीं। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। बच्चों, महिलाओं और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा परिसर गणेश महोत्सव के रंग में रंगा नजर आया। मंदिर समिति की ओर से प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों और महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समिति पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना की। महाआरती में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे प्रतियोगिताओं के बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान से महाआरती हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों और महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच मंदिर समिति ने बताया कि गणेश महोत्सव के तहत प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें कॉलोनी के बच्चे, महिलाएं और श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ बच्चों और महिलाओं की प्रतिभाओं को मंच देना और महोत्सव के माध्यम से कॉलोनीवासियों को एकजुट करना है।
Source link
बिजनौर गणेश महोत्सव में बच्चों ने डांस से समां बांधा:महिलाओं ने सजाई आकर्षक थालियां, महाआरती में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे