![]()
कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छितौनी नगर पंचायत के टेंगरहा में पारिवारिक विवाद और लगातार बढ़ते तनाव के बीच रविवार शाम करीब 4 बजे एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट चाकू से काट लिया। गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार टेंगरहा निवासी रोहित का अपनी पत्नी सुराजवती से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर झगड़ा और कहासुनी होती रहती थी। रोहित और उसकी पत्नी के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था। परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ अंदरूनी कारणों की वजह से दोनों के रिश्तों में तनाव और बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि रोहित को पत्नी द्वारा बिना बताए कहीं भी जाना पसंद नहीं करता था, जिसको लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना के कुछ दिन पहले भी रोहित का अपनी पत्नी सुराजवती से झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद पत्नी नाराज होकर अपने दो बेटियों को लेकर अपने बहन के घर चली गई थी। पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद से ही रोहित काफी तनाव में रहने लगा था और मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। तीन महीने पहले भी काट चुका है अंगूठा परिजनों ने बताया कि यह पहली बार नहीं था जब रोहित ने गुस्से और तनाव में खुद को नुकसान पहुंचाया हो। करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद होने के बाद उसने अपने हाथ का अंगूठा काट लिया था। उस समय भी उसकी हालत गंभीर हो गई थी और कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह ठीक होकर घर लौट आया था। इसके बाद पारिवारिक तनाव लगातार बढ़ता गया और इस बार उसने अपना प्राइवेट पार्ट ही जड़ से काट लिया। रविवार की शाम रोहित की मां खेत से घर लौटीं तो घर के अंदर से रोने और कराहने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे के भीतर पहुंचीं तो उनका बेटा खून से लथपथ अवस्था में बिस्तर पर पड़ा देख मां दहाड़ मार कर रोने लगी।
Source link
पत्नी से झगड़े पर पति ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट:कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में हुई घटना, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती