![]()
सुलतानपुर में चर्चित मतऊ पांडेय हत्याकांड के मुख्य आरोपी केशरी उपाध्याय उर्फ मामा को अदालत ने आठ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नवनीत सिंह ने आदेश जारी करते हुए रिमांड शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावी रहने का निर्देश दिया। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि यह आदेश कुड़वार थानाध्यक्ष एवं विवेचक प्रवीण कुमार की ओर से दाखिल अर्जी पर पारित किया गया। आरोपी केशरी उपाध्याय उर्फ मामा प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव का निवासी है और फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। गौरतलब है कि 25 मार्च को कुड़वार बाजार में प्रॉपर्टी डीलर मतऊ पांडेय उर्फ माता प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे जमीन संबंधी रंजिश सामने आई थी। पुत्र की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा घटना के बाद मृतक के पुत्र अवनीश पांडेय की तहरीर पर रमेश मौर्य, अनुराग मौर्य, सुरेंद्र शर्मा और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर केशरी उपाध्याय उर्फ मामा का नाम भी मामले में शामिल किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने की तैयारी है।
Source link
मतऊ पांडेय हत्याकांड: मुख्य आरोपी को 8 घंटे की रिमांड:सुल्तानपुर कोर्ट ने शनिवार के लिए दिया आदेश, 25 मार्च को हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या