![]()
मऊ में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 13 जुलाई 2026 को एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सहादतपुर, मऊ परिसर में लगेगा। जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने बताया कि इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों में प्रशिक्षित और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त युवा, राजकीय और निजी आईटीआई के प्रशिक्षार्थी, और अन्य बेरोजगार अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को मेले में शामिल होने के लिए अपना बायोडाटा, सभी शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट आकार के फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला समन्वयक ने जनपद के सभी पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में भाग लेने और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
Source link
मऊ में 13 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला:राजकीय आईटीआई सहादतपुर में मिलेंगे नौकरी के अवसर