मंडल के विकास पर क्या बोले कमिश्नर…VIDEO:मुरादाबाद-रामपुर को प्रधानमंत्री अवार्ड मिले,PM के मन की बात में भी छाया मंडल


सिक्किम कॉडर के चर्चित आईएएस आन्जनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर बने 5 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि इन पांच सालों में मंडल की तस्वीर कितनी बदली है? विकास कितना हुआ है और कौन सी बड़ी परियोजनाएं मंडल के हाथ लगीं। इस मुद्दे पर हमने कमिश्नर आन्जनेय सिंह से बात की। उन्होंने कहा कि, विकास के मामले में मंडल ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इन पांच सालों में रामपुर और मुरादाबाद को प्रधानमंत्री अवार्ड मिला है। कई स्टेट अवार्ड भी मिले हैं। कोई बड़ी प्रॉब्लम हमने नहीं छोड़ी है। योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया है। इस दौरान रामपुर में 100 करोड़ रुपए की लागत से सद्भावना मंडप बना है। बिजनौर में मेडिकल कॉलेज, मुरादाबाद में यूनिवर्सिटी, अमरोहा में मैंगो पैक हाउस और संभल में जिला मुख्यालय का काम पूरा कर रहे हैं। मध्य गंगा नहर के काम को पूरा किया है। इसके अलावा मंडल प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भी लगातार छाया रहा है। मंडल के हरेक जिले को किसी न किसी मामले में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में जगह मिली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *