भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित मिश्रा कानपुर देहात पहुंचे:कार्यकर्ताओं ने क्रेन से माला पहनाई, बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया


भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के कानपुर देहात आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। करीब पांच घंटे के लंबे इंतजार के बाद रात लगभग 10 बजे उनका काफिला अकबरपुर पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिसमें क्रेन की मदद से विशाल माला पहनाई गई और बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यम चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता देर शाम से ही प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए अकबरपुर में डटे हुए थे। कार्यक्रम में देरी के कारण उन्हें पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, मिश्रा के पहुंचते ही पूरा माहौल भाजपा के नारों से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया, साथ ही बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। देखें, 3 तस्वीरें… रोहित मिश्रा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं के धैर्य और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पांच घंटे का इंतजार इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का कार्यकर्ता दृढ़ और समर्पित है। मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के इस धैर्य का परिणाम वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा, जब भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की एकजुटता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है और सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने युवाओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
अकबरपुर में लगभग 25 मिनट रुकने के बाद रोहित मिश्रा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष परवेश कटिहार के संदलपुर स्थित आवास के लिए रवाना हो गए। यहां उनके रात्रि विश्राम और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम निर्धारित था। प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरे समय उत्साह का माहौल बना रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *