भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल बागपत पहुंचे:विधायक योगेश धामा ने किया स्वागत, बुलडोजर से फूल बरसाए


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल शुक्रवार शाम बागपत पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी जिले की पहली यात्रा थी। भाजपा विधायक योगेश धामा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुष्प वर्षा की गई और बुलडोजर से भी फूल बरसाए गए। आशीर्वाद रिसॉर्ट में हुआ सम्मान समारोह मोहित बेनीवाल के सम्मान में आशीर्वाद रिसॉर्ट में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
2027 में भाजपा की जीत का किया दावा समारोह को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर बोले- सरकार युवाओं के साथ जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के सवाल पर बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद युवाओं के लिए अवसर लगातार बढ़े हैं। यदि कहीं कोई कमी या लापरवाही सामने आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
कहा-पिछली सरकारों के दौरान कई पेपर लीक के मामले सामने आए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान कई पेपर लीक के मामले सामने आए और फर्जी डिग्रियों के आधार पर नौकरियां तक मिलीं। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के साथ कहीं भी अन्याय हुआ है तो केंद्र और प्रदेश सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। सरकार की योजनाओं का किया जिक्र मोहित बेनीवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा भाजपा के साथ है और विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाला है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *