![]()
लखनऊ में बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चे ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका । भाजपा कार्यालय से अखिलेश यादव का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए भाजपाई हजरतगंज चौराहे पर पहुंचे यहां लगभग 40 मिनट तक नारेबाजी और हंगामा किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने ओबीसी समाज का अपमान किया है इसलिए हम उनका पुतला जला रहे हैं। इन जातियों का अपमान किया अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर हंगामा करते हुए उन्हें ओबीसी दलित विरोधी बताया। प्रकाश पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब सत्ता में थी तब भी और विपक्ष में है इस समय भी सिर्फ ओबीसी का अपमान कर रही है। इन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने 7 सितंबर को एक बैठक किया जिसमें कहा कि आज कुशवाहा , सैनी और मौर्य समाज के लोग अपनी बात ना रखें । आज बड़े-बड़े विद्वान और विशिष्ट जन आए हुए हैं। जिस अंदाज में कहा यह कुशवाहा , सैनी और मौर्य समाज का सीधा तौर पर अपमान है। PDA का अलग अलग मतलब प्रकाश पाल ने कहा कि अखिलेश यादव इतने कंफ्यूज नेता है कि रोज PDA का मतलब बदलता है। PDA का एक मतलब है ‘पराया धन अपना’ , PDA एक मतलब है ‘पक्के दलाल अराजकत’ , PDA को लोग पावर ‘ऑफ डिंपल अखिलेश’ भी कहते हैं, PDA को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी भी कहा जाता है। इस चुनाव में सिर्फ पैसा बटोरने की समाजवादी पार्टी की मंशा है। जिसका एक मतलब यह भी है कि पैसा देने वाले आओ। आगामी चुनाव में टिकट बांटने के बाद PDA हो जाएगा पारिवारिक डिस्ट्रीब्यूशन अलायन्स । सत्ता में रहते हुए अहिल्याबाई होलकर का महाविद्यालय से नाम हटाना, बाबा साहब की मूर्तियां तोड़ी गई उनके समय पर क्या यह सम्मान है। बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़ना उस पर पेशाब करना यह सब पिछड़े दलित कभी नहीं भूलेंगे । जाट समाज को चवन्नी कहना क्या यह जाटव का सम्मान है। ‘चार बार की सरकार में मुन्नी से ज्यादा बदनाम’ 2012 में जब सीएम बने तो एक भी गैर यादव को अपनी कैबिनेट में नहीं लिया। सत्ता में रहते हैं तो भाषा दूसरी होती है और विपक्ष में आते हैं तब बदल जाती है ।समाजवादी पार्टी चार बार की सरकार में मुन्नी से ज्यादा बदनाम हो चुकी है। जब किसी का ब्रांड बदनाम हो जाता है तब वह नए ब्रांड के साथ आता है इसीलिए आप यह PDA लेकर आए हैं।
Source link
लखनऊ भाजपा OBC मोर्चे ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका:फोटो को चप्पल से रौंदा , प्रदर्शनकारी बोले- सपा चार बार की सरकार में मुन्नी से ज्यादा बदनाम