![]()
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की फूल बाग कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, इसी तनाव के बीच उसने मकान की पहले मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटक कर चुनरी का फंदा लगा लिया। मां ने बेटे को कमरे में फंदे से लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल शुरू कर दी है 6 महीने पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, फूल बाग कॉलोनी गली नंबर-7 निवासी विशाल उपाध्याय (28) पुत्र खलेंद्र एमआर का काम करते थे। वह माता-पिता के इकलौते बेटे थे। विशाल ने 6 फरवरी 2026 को कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना गेट निवासी सजल पुत्री संजय से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के अनुसार, सजल रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करती है। नौकरी को लेकर पति-पत्नी में विवाद परिजनों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले सजल नौकरी के सिलसिले में नोएडा चली गई थी। विशाल भी उसके साथ नोएडा चले गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सजल करीब ढाई महीने से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि पत्नी के अलग रहने के बाद विशाल तनाव में रहने लगे थे। इसी दौरान उनकी नौकरी भी छूट गई। करीब डेढ़ महीने पहले कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया था, लेकिन बात नहीं बनी। पिता ने पत्नी पर लगाया टॉर्चर का आरोप विशाल के चाचा तेजेंद्र ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी के बीच नौकरी को लेकर विवाद रहता था। वहीं, मृतक के पिता खलेंद्र ने पुत्रवधू पर बेटे को परेशान और टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। मामले में नौचंदी थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी
Source link
पत्नी से विवाद के तनाव में युवक ने दी जान:6 महीने पहले की थी लव मैरिज, नौकरी को लेकर पत्नी से चल रहा था विवाद