भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर बोले-बेरोजगारी कम करना प्राथमिकता:20 दिन की तैयारी नहीं, छह साल की मेहनत का परिणाम होगा चुनाव


इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के चुनाव में कुछ ही दिश शेष हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि तैयारियां पिछले छह वर्षों से जारी हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में स्नातकों की समस्याओं, बेरोजगारी दूर करने और संगठनात्मक मजबूती के दम पर पार्टी फिर से जीत दर्ज करेगी। भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने कहा कि चुनाव की तैयारियां केवल 20 दिन की नहीं हैं, बल्कि पिछले छह वर्षों से लगातार चल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मतदाताओं का समर्थन मिलेगा और सीट पार्टी के पास फिर लौटेगी। अशोक राठौर ने बताया कि इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा और हमीरपुर जिले शामिल हैं। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी हर चुनाव पूरी ताकत से लड़ती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में पार्टी को सफलता नहीं मिली थी, लेकिन उसके बाद से ही इस चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी गई थी। अब यह मेहनत 23 अक्टूबर को मतों के रूप में दिखाई देगी। स्नातकों की समस्याओं पर काम का दावा भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक स्नातक को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और परीक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्नातक बेरोजगारी कम करने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। राठौर ने अपने शिक्षक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2010 में पहला चुनाव लड़ा था और तब से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, “मैं जो कहता हूं, उस पर प्रयास जरूर करता हूं। सफलता कितनी मिलती है, यह भविष्य बताएगा। सपा से मुकाबले पर बोले-एकजुट होकर जीतेंगे सपा प्रत्याशी से मुकाबले के सवाल पर अशोक राठौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और विजय हासिल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट भाजपा की रही है और इस बार पार्टी इसे फिर से अपने कब्जे में लेगी। भाजपा ने 2026 के विधान परिषद चुनाव के लिए इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर मतदान 23 अक्टूबर और मतगणना 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है। विधानसभा चुनाव पर भी किया दावा आगामी विधानसभा चुनाव पर राठौर ने कहा कि विधान परिषद चुनाव का असर यदि विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा तो वह भाजपा के पक्ष में सकारात्मक होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से विजय प्राप्त कर योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मजबूती देगी। उन्होंने विपक्ष के चुनाव को “सेमीफाइनल” बताए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव को सेमीफाइनल कहना उचित नहीं है। भाजपा विधानसभा चुनाव भी जीतेगी और संगठन की मजबूती का प्रभाव चुनाव परिणामों में दिखाई देगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *