![]()
कानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा कानपुर उत्तर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान के संबंध में शनिवार रात 8 बजे भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू से मुलाकात की। इस दौरान आगामी तिरंगा यात्रा और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्राओं को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने पर जोर दिया। साथ ही समाज के सभी वर्गों को अभियान से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया जाएगा। भाजपा नेतृत्व ने बूथ और मंडल स्तर तक अभियान की तैयारियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। मुलाकात के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित भी मौजूद रहे। इस बैठक को आगामी अभियान की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Source link
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष से मिले:हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा