एंबुलेंस-डंपर टक्कर में महिला की मौत, बेटे-बेटियों समेत 5 घायल:बदायूं से बरेली रेफर बुजुर्ग महिला स्ट्रेचर समेत सड़क पर गिरीं, मौके पर दम तोड़ा


बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर घटपुरी गांव के पास शनिवार साढ़े 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ रूट डायवर्जन के बावजूद एक बेकाबू डंपर नो-एंट्री में घुस आया और सामने से आ रही एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस में स्ट्रेचर पर लेटी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला उछलकर सड़क पर जा गिरीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में महिला के बेटे, दामाद, दो बेटियों और एंबुलेंस चालक समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बदायूं से बरेली रेफर की गई थीं बुजुर्ग महिला जानकारी के अनुसार, बदायूं मेडिकल कॉलेज से बेहतर इलाज के लिए शारदा देवी (60) को बरेली रेफर किया गया था। परिजन उन्हें एंबुलेंस से लेकर बरेली जा रहे थे, तभी घटपुरी गांव के पास सामने से आए डंपर ने एंबुलेंस को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए परिजन: हादसे में शारदा देवी के पुत्र दुर्गेश, दामाद प्रवेश कुमार (निवासी कुंवरगांव), बेटियां पूनम और सुनीता (निवासी खेड़ा बुजुर्ग, थाना सिविल लाइन) तथा एंबुलेंस चालक अशोक (निवासी सम्राट नगर) घायल हो गए। घायल काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे, जिसके बाद एक राहगीर ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। राहगीर ने दी पुलिस को सूचना, चालक व डंपर हिरासत में हादसे के बाद घायल काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। इसके बाद एक राहगीर ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए बरेली के हायर सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शारदा देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया- हादसे में एक महिला की मौत हुई है और 5 लोग घायल हैं। आरोपी डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है। CUG नंबर पर कॉल न उठने के संबंध में उन्होंने नेटवर्क समस्या को वजह बताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *