अवध एकेडमी में पौधारोपण अभियान:पर्यावरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं ; उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान


लखनऊ के जरहरा रोड स्थित अवध एकेडमी में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी और ईस्ट नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से ‘एक पेड़ पूज्य पिताजी को समर्पित’ थीम पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल परिसर में संस्थाओं के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए। इस अवसर पर बच्चों के लिए पर्यावरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को बिस्कुट और टॉफियां भी वितरित की गईं, और उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। ये मौजूद रहे कार्यक्रम में अवध एकेडमी के संस्थापक अजय शर्मा, उनकी पत्नी और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे। ईस्ट नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष उषा मिश्रा, रुचि मिश्रा, धीरेंद्र कुमार मिश्रा और मनीषा ने भी इसमें भाग लिया। निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अध्यक्ष निर्मला मिश्रा और उपाध्यक्ष एडवोकेट ऋचा मिश्रा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पौधारोपण को एक जन-आंदोलन बनाना और पिता के स्नेह को वृक्षों के महत्व से जोड़कर समाज को प्रकृति से जोड़ना था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *