![]()
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव में किसान रामपाल की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित के पास से वारदात में प्रयुक्त लोहे का कड़ा भी बरामद हुआ है। भतीजे से गाली-गलौज के बाद मारपीट घटना बुधवार रात की है। बसंतापुर निवासी सूरज गांव की गली से गुजर रहा था। आरोप है कि शराब के नशे में धुत अनिल ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने सूरज के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा से भी मारपीट भतीजे सूरज का शोर सुनकर उसके चाचा रामपाल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इससे नाराज अनिल ने रामपाल के साथ भी मारपीट की और उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से रामपाल जमीन पर गिर पड़े और उनका सिर पास पड़ी ईंट से टकरा गया। इससे उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सुबह घर में मृत मिले रामपाल ग्रामीणों की मदद से घायल रामपाल को घर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वह सोने चले गए। गुरुवार सुबह काफी देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने उन्हें देखा। उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के बेटे शिवकुमार के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने से संभवतः ब्रेन हेमरेज के कारण उनके पिता की मौत हुई। तीन टीमें गठित कर आरोपिओं की तलाश शुरू की परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अनिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई थीं। शुक्रवार रात पुलिस ने अनिल को गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल लोहे का कड़ा बरामद हुआ है। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Source link
भतीजे को बचाने आए किसान को मार डाला था:पुलिस ने मुख्य आरोपित अनिल को गिरफ्तार किया, जेल भेजा