ब्रेकिंग न्यूज़:वैशाली में जंदाहा PHC पहुंचने से पहले हुई मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी


वैशाली के तीसीऔता क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। दुकान बंद कर घर लौट रहे 32 वर्षीय विशाल कुमार सोनी को बदमाशों ने रास्ते में निशाना बनाया। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना बिन्दी चौक और राम सुरेश चौक के बीच हुई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम उन्हें इलाज के लिए जंदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… घर की एक किलोमीटर दूरी पर वारदात मृतक की पहचान मनियारी निवासी विशाल कुमार सोनी के रूप में हुई है। वह विजय साह के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार विशाल अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। दुकान से उनके घर की दूरी करीब एक किलोमीटर थी। इसी दौरान अपराधियों ने रास्ते में उन्हें घेरकर गोली मार दी और फरार हो गए। डायल 112 ने व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। विशाल कुमार सोनी पिछले करीब आठ वर्षों से रामपुर सुरेश चौक स्थित कामेश्वर साह के मकान में किराए पर स्वर्ण व्यवसाय की दुकान चला रहे थे। उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले शादी की थी। अचानक हुई हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जाए दिनदहाड़े या रात में हुई वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात के पीछे लूट, पुरानी रंजिश या कोई अन्य कारण था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *