ब्रेकअप के बाद ब्लैकमेल कर रहा बॉयफ्रेंड:गोरखपुर की लड़की बोली- 4 महीने पहले दोस्ती की, हैक कर लिया मेरा इंस्टाग्राम


गोरखपुर में एक युवती ने बॉयफ्रेंड पर ब्रेकअप के बाद ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 4 महीने पहले ही उसके कॉलेज के एक लड़के से दोस्ती हुई। सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों की दोस्ती खराब हुई तो आरोपी ने युवती का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर पासवर्ड बदल दिया और उसके भाई को मैसेज कर गाली और धमकी देने लगा। सोमवार को इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी राज के खिलाफ कैंट थाने में FIR दर्ज कर लिया गया। पुलिस जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला…
कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 28 साल की युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 4 महीने पहले उसकी दोस्ती साथ पढ़ने वाले उज्ज्वल राय उर्फ राज राय से हुई थी। बातचीत बढ़ने से दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और दोस्ती गहरी हो गई। सब कुछ अच्छा चल रहा था। आरोप है कि राज ने बातों में फंसाकर पीड़िता से उसका इंस्टाग्राम का पासवर्ड ले लिया। विश्वास का फायदा उठाकर वो अक्सर पीड़िता की आईडी का इस्तेमाल करता था। बिना बताए बदला पासवर्ड
पीड़िता का कहना है कि धीरे- धीरे आरोपी की आदतें अच्छी नहीं लगी। बात- बात में झगड़ा और रोक टोक न पसंद आने की वजह से दोनों का रिश्ता पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। उसी का फायदा उठाते हुए राज ने बिना बताए युवती के इंस्टाग्राम का पासवर्ड बदल दिया। और पूछने पर बहाने बनाने लगा। बाद में उसी का सहारा लेकर ब्लैकमेल करने लगा। अपनी ही आईडी पर पीड़िता एक्सेस नहीं कर सकती थी। फिर उसकी आईडी का गलत इस्तेमाल करके पीड़िता के भाई को मैसेज करने लगा। भद्दी- भद्दी गालियां और धमकी देने लगा। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा
पीड़िता के अनुसार जब उसने फोन करके आरोपी का विरोध किया तो वह उसकी फोटो वीडियो और चैट वायरल करने की धमकी देने लगा। उससे भी गाली- गलौज करने लगा। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना
पीड़िता का आरोप है कि ब्लैकमेल करके मुझे जबरदस्ती बात करने को मजबूर करता है। हमेशा बत्तमीजी से बात भी करता। उसका कहना कि इंस्टाग्राम पता नहीं किसको क्या मैसेज करता होगा। जिससे छवि खराब होने भी डर है। बहुत बार समझाने और रिक्वेस्ट करने के बाद भी आरोपी मानने को तैयार नहीं है। थक हार कर की शिकायत
हर उपाय अपनाने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मामले में तहरीर के आधार पर कैंट थाने में FIR दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी आशीष कुमार दूबे के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *