पुणे मर्डर- आरोपी चेतन के चलने का एनालिसिस होगा:18 जून को लोहगढ़ किले पर दिखा था; सिया का केस लड़ने पर 2 वकीलों का दावा


पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया कानूनी विवाद सामने आया है। आरोपी सिया का केस लड़ने को लेकर आशुतोष श्रीवास्तव नाम के वकील और सिया के परिवार के बीच विवाद की स्थिति बनती दिख रही है। दरअसल, 2 वकील आशुतोष श्रीवास्तव या विपुल दुशिंग ने सिया गोयल की ओर से कोर्ट में पैरवी करने का दावा किया है। आशुतोष का कहना है कि सिया गोयल अपना केस लड़ने के लिए उन्हें नियुक्त किया है। 29 जून को सिया के भाई साहिल ने कहा कि हमारे वकील विपुल दुशिंग हैं। आशुतोष श्रीवास्तव हमारे वकील नहीं है, वे हम पर प्रेशर बना रहे हैं। इसके बाद एड. श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। दो वकीलों का विवाद कब शुरू हुआ मामला 29 जून को सुनवाई के दौरान बढ़ा। जब वडगांव मावल कोर्ट में सुनवाई के दौरान सिया ने कथित तौर पर कहा कि आशुतोष श्रीवास्तव मेरे वकील नहीं हैं। मेरी ओर से विपुल दुशिंग पैरवी कर रहे हैं। इसके बाद आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को कानूनी नोटिस भेजकर 10 करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की है। नोटिस में उन्होंने मांग की है कि साहिल (सिया का भाई) उनके खिलाफ दिए गए कथित बयान तुरंत वापस लें। सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *