बैंक परिसर में महिलाओं का हंगामा, कामकाज प्रभावित:देवरिया में पुलिस ने 15 महिलाओं को किया गिरफ्तार


देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक बैंक में शनिवार को महिलाओं ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से 15 महिलाओं को आज शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कामकाज प्रभावित हुआ। यह विवाद लक्ष्य प्रेरणा सम्पूर्ण स्तरीय संघ, रामलक्षन के चुनाव को लेकर पिछले करीब आठ माह से चल रहा है। इसमें दो गुटों की महिलाएं शामिल हैं। इसी विवाद के चलते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में संघ की कोषाध्यक्ष गीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने पांच महिलाओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को इसी मामले को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं बैंक परिसर में एकत्र हो गईं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे बैंक का कामकाज बाधित हुआ और ग्राहकों को भी असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ा। महिलाओं को समझाने का प्रयास किया सूचना मिलते ही रामलक्षन चौकी प्रभारी सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। जब महिलाएं नहीं मानीं, तो स्थिति बिगड़ती देख रुद्रपुर कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों की रहने वाली 15 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार महिलाओं में किरन राजभर, संगीता देवी, सुधा, शांति, राजेश्वरी, मीरा, माया देवी, मंजू देवी, सरिता (पत्नी संजय गौतम), सरिता (पत्नी स्व. मेवालाल), रीना, सुरेखा, श्रीकान्ती देवी, रंभा देवी और मनीषा देवी शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि सभी महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *