बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी सरकार:प्रदेश में दूसरे स्थान पर बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन देने के मामले में पहुंचा आजमगढ़


उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना लाखों बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। प्रदेश सरकार वर्तमान में 29,23,364 बुजुर्ग महिलाओं को वृद्धापेंशन का लाभ दे रही है। आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाओं के लिए यह योजना जीवन का मजबूत सहारा साबित हो रही है। योगी सरकार में 1,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है। डीबीटी के जरिए हर तिमाही 3,000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। नियमित पेंशन मिलने से न केवल उनकी दैनिक जरूरतें पूरी हो रही हैं। बल्कि उनमें आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत हुई है। सरकार द्वारा पेंशन देने के मामले में आजमगढ़ प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा है। आजमगढ़ में 86166 महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। पेंशन की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और पात्र महिलाओं तक समय पर सहायता पहुंच रही है। योगी सरकार की इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल मिला है। जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया में सबसे ज्यादा लाभार्थी प्रदेश में जौनपुर जिला वृद्धावस्था पेंशन योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी जिला बनकर उभरा है। यहां 1,00,820 बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसके बाद दूसरे स्थान पर आजमगढ़ है, जहां 86,166 महिलाओं को योजना से जोड़ा गया है। वहीं बलिया में 79,160 बुजुर्ग महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। पूर्वांचल के जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर लगातार पात्र महिलाओं की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि कोई जरूरतमंद महिला लाभ से वंचित न रहे। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना मकसद
जिले के डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि शासन और सरकार की जो भी योजनाएं आ रही हैं उसका अधिक से अधिक जनता को लाभ मिल सके। यह हमारा प्रयास है। और लगातार इस पर कार्य भी किया जा रहा है। यही कारण है की बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं लाभान्वित भी हो रही हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *