![]()
कानपुर के जुगराजपुर सब स्टेशन के सचेंडी, भीमसेन और किसान नगर फीडर से जुड़े कई गांवों में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने विधायक अभिजीत सिंह सांगा से शिकायत की। इसके बाद विधायक ने बुधवार को दक्षिणांचल विधुत वितरण निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय में अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर बिजली व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। बैठक में विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र के लगभग हर गांव से लगातार बिजली कटौती और खराब ट्रांसफार्मरों की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन उनका समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदला जाना चाहिए, जबकि कई स्थानों पर ग्रामीणों को हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। विधायक ने कहा कि यदि 7 के भीतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो इस मुद्दे को ऊर्जा मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। अधिकारियों ने बताई कटौती की वजह बैठक में मुख्य अभियंता ए.के. सिंह, अधीक्षण अभियंता धीरज गुप्ता और अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बढ़े हुए विद्युत लोड के कारण ट्रांसफार्मर और लाइनें बार-बार फॉल्ट हो रही हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जर्जर विधुत लाइनों को बदलने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। कार्य जल्द शुरू कर कटौती की समस्या को काफी हद तक दूर किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
Source link
बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण:कानपुर में MLA सांगा ने अधिकारियों संग की बैठक, बोले- में समाधान न होने पर ऊर्जा मंत्री से करेंगे शिकायत