वार्ड-48 में जले तार ,ट्रांसफॉर्मर की समस्या से लोग परेशान:पार्षद ने बिजलीकर्मियों को मरम्मत कराने के दिए निर्देश


मेरठ के वार्ड-48 में लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा गुरुवार को सामने आ गया। क्षेत्र में जला हुआ तार और ट्रांसफॉर्मर की समस्या के कारण कई इलाकों में घंटों नहीं बल्कि कई दिनों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की शिकायत मिली। शिकायत मिलने पर पार्षद दीपक वर्मा मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के कर्मचारियों से बात की। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ जगहों पर पिछले 4 दिन से तो कहीं 8 दिन से बिजली की समस्या बनी हुई है। आरोप लगाया कि तार जलने के बाद भी समय पर मरम्मत नहीं कराई गई और न ही पर्याप्त कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पार्षद ने कर्मचारियों से कहा कि जनता भीषण गर्मी में परेशान है, ऐसे में शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विभाग से कर्मचारियों और सामग्री भेजकर खराब तार व अन्य तकनीकी खामियों को ठीक कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार बिजली संकट के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों के साथ मिलकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *