![]()
बलिया में गुरुवार शाम बारिश के बीच शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र समेत हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के सामने पहुंची। इसी दौरान पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के नेतृत्व में कुंवर उपवन से निकली एक अन्य तिरंगा यात्रा बारिश के बीच टीडी कॉलेज चौराहे पर मुख्य यात्रा में शामिल हो गई। इसके बाद संयुक्त यात्रा ओवरब्रिज, हॉस्पिटल मोड़, स्टेशन और माल गोदाम रोड होते हुए शहीद पार्क पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। तिरंगा यात्रा शाम 6:15 बजे संपन्न हुई। देखें, 4 तस्वीरें… शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए निकली यात्रा प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई है। प्रधानमंत्री के आह्वान और मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह की यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बारिश के बावजूद हजारों लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बलिया क्रांतिकारियों की धरती है। मंगल पांडेय और चित्तू पांडेय की इस भूमि ने देश को जरूरत पड़ने पर हमेशा अपना योगदान दिया है।
Source link
बारिश के बीच बलिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा:प्रभारी मंत्री, परिवहन मंत्री और राज्य मंत्री समेत भाजपा नेताओं ने किया नेतृत्व