बागपत में गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकली:सैकड़ों लोग शामिल हुए, कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


बागपत में गणपति बप्पा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल झांकियों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। बैंड बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडालों में गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। बागपत के खेकड़ा, बड़ौत, दोघट, बिनौली, बालेनी, अमीनगर सराय समेत कई जगहों पर लोगों ने धूमधाम से गणपति महोत्सव मनाया। इन सभी पंडालों में गणपति बप्पा विराजमान हो गए हैं। बागपत में शोभायात्रा शाम करीब 4 बजे शुरू हुई और लगभग ढाई घंटे तक चली। इस दौरान लोग बैंड बाजे पर भक्ति गीतों पर झूमते रहे। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़े और डीजे बजाए गए। ‘गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयघोष के साथ अबीर-गुलाल उड़ाया गया। लोग भजनों और लोकगीतों पर नाचते दिखे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी इस शोभायात्रा में हिस्सा लिया। भगवान गणेश की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रास्ते में जगह-जगह ठंडा पानी और मिठाई बांटी गई। पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बीजेपी नेता कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि यह शोभायात्रा काफी समय से निकाली जा रही है। इसमें लोग बड़े उत्साह के साथ जुड़ते हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गणपति बप्पा का विधि-विधान से स्वागत और पूजा की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *