बागपत में गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकली:सैकड़ों लोग शामिल हुए, कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बागपत में गणपति बप्पा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल झांकियों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। बैंड बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडालों में गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। बागपत के खेकड़ा, बड़ौत,…