![]()
बलिया में युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय, भृगु आश्रम द्वारा 30 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में टी.वी.एस. मोटर्स लिमिटेड कंपनी जूनियर असेंबली ऑपरेटर के पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीए, बीएससी, बीकॉम या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 23,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल बेंगलुरु और अन्य जगहों पर होगा। बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से उनकी योग्यता के अनुसार किया जाएगा। मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन इसी पोर्टल के माध्यम से होगा।
Source link
बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला:टीवीएस मोटर्स में जूनियर असेंबली ऑपरेटर की होगी भर्ती