बलिया में क्लिनिक संचालिका की हत्या:खून से लथपथ शव मिला, सिर में लगी थी गंभीर चोट


बलिया में मंगलवार रात क्लिनिक संचालिका की हत्या कर दी गई। क्लिनिक में रात करीब 9 बजे उनका खून से सना शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने पुलिस को आरोपियों के नाम के साथ शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई की बात कही है। मामला नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ का है। फोन नहीं उठाया तो क्लिनिक पहुंचा पति खारी गांव निवासी सियाराम की पत्नी कंचन मंगलवार शाम अपने गड़वार मोड़ स्थित क्लिनिक पर थीं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पति ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सियाराम रात करीब 9 बजे क्लिनिक पहुंचे। वहां कंचन का खून से सना शव देखकर उनके होश उड़ गए। सिर पर गंभीर चोट के निशान कंचन के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हत्या किस वजह से और किसने की, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। नामजद तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में एक नामजद तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *