![]()
लखनऊ के चिनहट द्वितीय वार्ड में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पार्षद शैलेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी और मंडल के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बन गया। बच्चे, युवा और स्थानीय नागरिक तिरंगे के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रहे थे। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की गई। इसका उद्देश्य नागरिकों में देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना था। पार्षद शैलेन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि हर भारतीय के गर्व और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों को देश के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।
Source link
लखनऊ के चिनहट में हर घर तिरंगा यात्रा:पार्षद ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए