Ballia ABVP Arohini Yuvati Sammelan

पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बलिया के गंगा बहुद्देशीय सभागार में ‘आरोहिणी युवती सम्मेलन’ का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में 15 से 30 वर्ष की छात्राओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ाना और उन्हें सामाजिक-राष्ट्रीय कार्यों में सक्रिय करना था।

सम्मेलन में अखिल भारतीय संयोजक सृष्टि सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पा मिश्रा और वक्ता अंजली सिंह मौजूद रहीं। बलिया विभाग संयोजक अनन्या शर्मा भी उपस्थित थीं।

सृष्टि सिंह ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में बलिया की महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। अंजली सिंह ने भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप बताया। डॉ. पुष्पा मिश्रा ने छात्राओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और संस्कार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आत्मरक्षा का प्रदर्शन भी हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में भाग लेने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *