बलरामपुर अस्पताल में मरीजों की जांच ठप:रीजेंट खत्म होने से ब्लड जांच पर असर, मरीजों के इलाज पर संकट,


लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को थायराइड, विटामिन बी-12 समेत कई जरूरी खून की जांच तीन दिनों से ठप हैं। अस्पताल की OPD में रोजाना पांच से छह हजार मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 300 से अधिक मरीजों को डॉक्टर खून की फॉलोअप जांच कराने की सलाह देते हैं। करीब 30 से 40% मरीजों को थायराइड, विटामिन बी-12, पीटीपीसी आईएनआर, बीएनपी और इलेक्ट्रोलाइट प्रो जैसी जांच लिखी जा रही है, लेकिन बुधवार से ये सभी जांच बंद पड़ी हैं। निजी पैथोलॉजी में जांच कराने को मजबूर
अस्पताल सूत्रों के अनुसार जांच में इस्तेमाल होने वाले रीजेंट और किट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निजी एजेंसी के पास है। एजेंसी की लापरवाही व मनमानी के कारण जरूरी संसाधन समय पर नहीं जुटाए जा सके। इसका सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है। OPD और भर्ती मरीज निजी पैथोलॉजी केंद्रों पर जांच कराने को मजबूर हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर मरीज जांच करा पाने में अक्षम हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *