![]()
नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि प्रदेश के 72 जिलों में होने वाला शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव सिर्फ एक सामान्य चुनाव नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। उन्होंने कहा कि छह शिक्षक और पांच स्नातक सीटों पर होने वाला यह चुनाव कार्यकर्ताओं की परीक्षा है। इसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा का फाइनल मुकाबला होगा, इसलिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश हर शिक्षक तक पहुंचाया जाए। शिक्षक समाज की समस्याओं को लेकर पार्टी की ओर से तैयार सामग्री भी कार्यकर्ताओं के बीच वितरित करने के निर्देश दिए। बैलेट पेपर पर हो रहे चुनाव का दिया हवाला, EVM पर भी कही बड़ी बात
लाल बिहारी यादव ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर से हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर समाजवादी पार्टी बैलेट पेपर से होने वाला यह चुनाव भी नहीं जीत पाती, तो भविष्य में ईवीएम पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार कमजोर पड़ जाएगा।
उन्होंने कहा, “जब बैलेट पेपर से चुनाव जीत नहीं पाएंगे तो फिर ईवीएम को दोष कैसे देंगे। इसलिए हर कार्यकर्ता और हर नेता को पूरी मेहनत से इस चुनाव को जिताना होगा।” बरेली–मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा ने चुनावी तैयारियां तेज कीं
बरेली–मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर के चुनाव अभियान को गति देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव बरेली पहुंचे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बरेली और बदायूं जनपद के प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की। बैठक में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, एमएलसी चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, सहसवान के विधायक ब्रजेश यादव, शेखूपुर के विधायक हिमांशु यादव, बदायूं के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा कि शिक्षक समाज लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और उनके हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करते हुए शिक्षक मतदाताओं से व्यापक जनसंपर्क करने का आह्वान किया और कहा कि मोहम्मद दानिश अख्तर की जीत समाजवादी विचारधारा और शिक्षक हितों की जीत होगी। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि बरेली और बदायूं का संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और प्रत्येक शिक्षक मतदाता तक समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशी का संदेश पहुंचाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, विधायक ब्रजेश यादव, विधायक हिमांशु यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव और प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया और शिक्षक वर्ग से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बैठक का संचालन समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की रणनीति के अनुसार पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ चुनाव प्रचार में जुटने का संकल्प लिया।
बैठक के पश्चात् नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया।
बैठक में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद,सुरेंद्र सोनकर,रविंद्र यादव, निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना एवं सुरेश चौहान, महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, समयुन खान, प्रमोद बिष्ट, राजेश मौर्या, शिव प्रताप यादव, सैफ वली खान, सिंपल कन्नौजिया, प्रमोद यादव, सय्यद हैदर अली, राकेश प्रजापति, साजिद रजा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, आँवला विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल यादव, दातागंज विधानसभा अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रमोद आचार्य, शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष हृदय यादव व महानगर अध्यक्ष के.पी राठौर, भद्रासेन गंगवार,सुनीता पाल, पल्ल्वी सक्सेना, अधिवक्ता सभा श्यामवीर सिंह,एजाज अहमद ,भुवनेश यादव, अविनाश मिश्रा, दीपक यादव, महानगर सचिव मो. वसीम, रमीज़ हाशमी, अमित गिहार, हैप्पी यादव, पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, गंगा सिंह यादव, रेहान खान, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, ज्ञान यादव, नमित सिंह, प्रबल तिवारी, लक्ष्मण सिंह पाल, प्रशांत यादव,गंगा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Source link
बरेली में बोले नेता प्रतिपक्ष- शिक्षक एमएलसी चुनाव सेमीफाइनल:जब बैलेट पेपर से चुनाव जीत नहीं पाएंगे तो फिर ईवीएम को दोष कैसे देंगे