बदायूं में दो भाइयों की असलहे के साथ तस्वीरें:तलवार, छुरा और तमंचा कारतूस के साथ खुलेआम तस्वीरें, कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस ने टीम बनाई


बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव के दो सगे भाइयों की असलहे के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर गुरुवार देर रात वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में दोनों युवक अलग-अलग हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। तस्वीरों में एक युवक के हाथ में तलवार और छुरा है, जबकि दूसरी तस्वीर में उसका भाई तमंचा और कारतूस के साथ नजर आ रहा है। इस तरह खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन स्थानीय लोगों में डर और चिंताएं पैदा कर रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी है और एक विशेष टीम गठित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। वायरल तस्वीरों की सत्यता की जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल तस्वीरों की सत्यता की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *