कोचिंग जाते छात्र की गर्दन चाइनीज मांझे से कटी:बरेली में सड़क पर गिरा, राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया


बरेली में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के महादेव पुल पर स्कूटी से कोचिंग जा रहे इंटर के छात्र की गर्दन चाइनीज मांझे में फंस गई। मांझे से गर्दन पर गहरा कट लग गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एक राहगीर ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। जानकारी के मुताबिक, वैभव प्रताप सिंह स्कूटी से कोचिंग जा रहा था। महादेव पुल पर सड़क पर फैला चाइनीज मांझा अचानक उसकी गर्दन में उलझ गया। तेज धार वाले मांझे से उसकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा। हादसे के बाद वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ा। राहगीर ने दिखाई फुर्ती घटना के तुरंत बाद एक राहगीर ने घायल छात्र को अपनी कार से खुशलोक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की गर्दन पर गहरा जख्म है। उसका इलाज जारी है और फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर फिर सवाल उठने लगे हैं। सरकार ने इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है, लेकिन इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में इसकी अवैध बिक्री की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं। हर साल चाइनीज मांझे से राहगीर, बाइक सवार और पक्षी घायल होते हैं, लेकिन इसके कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *