![]()
कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने बुधवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से परिवार के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कानपुर में केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विकास कार्यों और प्रस्तावित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को कानपुर आने का निमंत्रण दिया। कानपुर के विकास को लेकर की गृहमंत्री से चर्चा सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि बुधवार को उन्होंने परिवार के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कानपुर के विकास को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही कानपुर को देश के अग्रणी औद्योगिक, शैक्षिक एवं आधारभूत संरचना के केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के लिए चल रहे प्रयासों से भी गृह मंत्री को जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय गृह मंत्री को कानपुर आगमन का सादर निमंत्रण दिया। गृह मंत्री ने सांसद के आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए शीघ्र ही कानपुर आने की अपनी सहमति प्रदान की। गृह मंत्री की स्वीकृति से कानपुर के राजनीतिक एवं विकासात्मक महत्व को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। भेंट के दौरान सांसद रमेश अवस्थी के साथ उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना और पारिवारिक स्नेह का परिचय दिया।
Source link
केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले कानपुर सांसद रमेश अवस्थी:विकास की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की, कानपुर आने का निमंत्रण दिया