![]()
उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 206 क्षेत्राधिकारियों (सीओ) का तबादला किया है। इस सूची में बदायूं जिले के दोनों क्षेत्राधिकारी भी शामिल हैं। शासन ने सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय और सीओ बिल्सी केके तिवारी का स्थानांतरण कर दिया है, जबकि उनकी जगह दो नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। जारी तबादला सूची के अनुसार, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय को बदायूं से कासगंज भेजा गया है। वह मार्च 2025 में बदायूं आए थे और तब से नगर क्षेत्र की कमान संभाल रहे थे। उनके कार्यकाल में कई चर्चित मामलों की जांच और कानून-व्यवस्था से जुड़े अभियानों का संचालन हुआ। अब उनकी जगह संभल में तैनात आलोक सिद्धू को बदायूं भेजा गया है। वहीं, सीओ बिल्सी केके तिवारी को सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। केके तिवारी 20 अक्टूबर 2024 को फिरोजाबाद से दातागंज क्षेत्राधिकारी बनकर बदायूं आए थे। बाद में 12 मार्च 2026 को हुए चर्चित एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनका सर्किल बदल दिया गया था और उन्हें बिल्सी क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा, देवरिया में तैनात अंशुमान श्रीवास्तव का भी तबादला बदायूं किया गया है। माना जा रहा है कि जिले में जल्द ही नए सर्किलों का कार्यभार उन्हें सौंपा जाएगा। शासन के इस बड़े तबादला आदेश के बाद बदायूं पुलिस महकमे में नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नए अधिकारी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Source link
बदायूं के दो सीओ का तबादला:सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय और सीओ बिल्सी केके तिवारी का ट्रांसफर