चित्रकूट में बाढ़ से 80 से अधिक मकान गिरे:गंगा एक्सप्रेस-वे पर पानी भरा, रायबरेली में NTPC की एक युनिट बंद; आज 63 जिलों में अलर्ट


यूपी में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश से गंगा, यमुना, वरुणा, मंदाकिनी नदी उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना खतरे के निशान से अब करीब दो मीटर दूर हैं। पानी आबादी तक पहुंच गया है। नाव से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। वहीं चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। 80 से अधिक कच्चे मकान गिर गए हैं। रायबरेली के ऊंचाहार में बारिश के कारण पानी भरने से एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर दो बंद हो गई। रायबरेली में ही बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। काशी में वरुणा नदी में दोबारा आई बाढ़ से सलारपुर रेलवे लाइन के किनारे से खालिसपुर, कोनिया पुल और नक्खीघाट तक कई बस्तियां प्रभावित हुई हैं। चमेलिया बस्ती, डिपो कॉलोनी और खालिसपुर में 75 से अधिक परिवार बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 71 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। बलरामपुर के महाराजगंज तरफ के तीन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। ट्यूबवेल पंप से पानी बाहर निकाला गया। चंदौली में चंद्रप्रभा नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इससे राजदारी-देवदारी वाटरफॉल का जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के बीच 3 पर्यटक फंस गए। तीनों एक ऊंचे पत्थर पर चढ़ गए। करीब 3 घंटे तक मदद की गुहार लगाते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सी की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं सोमवार को उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा के पास पानी भर गया। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 48 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 49.2 मिमी बारिश मुरादाबाद में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 63 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाढ़-बारिश की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। यह कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में और मजबूत होकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा, जिससे पश्चिमी यूपी में भी तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। कल कहां-कहां बारिश हो सकती है?
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *