![]()
बागपत में एक अदालत ने 5 साल के बच्चे से यौन उत्पीड़न के आरोपी को 10 साल की कठोर जेल की सजा सुनाई है। उस पर 13 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला घटना के करीब 3 साल बाद आया है। पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी माना उर्फ खालिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। यह मामला तभी से अदालत में चल रहा था। मामला खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी ने 5 साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया था। बच्चे ने घर जाकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई थी। सभी गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। एडीजीसी नरेंद्र पवार के मुताबिक, अदालत ने सभी सबूतों और गवाहों के बयान के बाद अपना फैसला सुनाया है। अगर आरोपी जुर्माना जमा नहीं करता है, तो उसे 2 महीने और जेल में रहना होगा।
Source link
बच्चे से यौन उत्पीड़न के दोषी को 10 साल जेल:बागपत में कोर्ट ने तीन साल बाद सुनाया फैसला, 13 हजार जुर्माना लगाया